ऋषिकेश नगर निगम में स्वच्छता प्रहरियो को अब एक माह में चार दिन का अवकाश मिलेगा:-महापौर अनिता ममगाईं

त्रिवेणी न्यूज 24 –
ऋषिकेश l कोरोनाकाल में साहस के साथ अपनी जान की परवाह किए बगैर स्वच्छता मिशन में जुटे तमाम स्वच्छता कर्मियों की महाापौर नेे खुुलकर सराहना की है। महापौर अनिता ममगाई ने कहा कि शहर के हितों का ख्याल रखने वाले स्वच्छता प्रहरियों के हितों का ख्याल निगम प्रशासन रखेगा। सोमवार को निगम स्थित पंडित दीनदयाल पार्क में उत्तरांचल स्वच्छकार कर्मचारी संघ द्वारा माह में 4 दिन का अवकाश दिए जाने की घोषणा पर नगर निगम महापौर अनिता ममगाई व नगर आयुक्त नरेंद्र सिंह क्वीरियाल का फूल मालाओं के साथ जोरदार अभिनंदन किया गया। इस मौके पर महापौर ने कहा कि किसी भी शहर को सुंदर और स्वच्छ बनाने का सपना स्वच्छता कर्मियों के सहयोग के बिना पूरा नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि नगर निगम प्रशासन की कमान संभालने के बाद पिछले ढेड वर्षों में स्वच्छता कर्मियों ने जो अभूतपूर्व सहयोग निगम प्रशासन को किया है उसकी जितनी सराहना की जाए उतना ही कम है।
इस अवसर पर सहायक नगर आयुक्त एलम दास, सफाई निरीक्षक धीरेंद्र सेमवाल ,अभिषेक मल्होत्रा, सचिन रावत, प्रशांत कुकरेती, अक्षय खेरवाल, नरेश खेरवाल, राजेंद्र प्रधान, महेंद्र, राकेश,मुकेश ,जितेंद्र, सुभाष बाल्मीकि, विनोद, राकेश पारछा, जोगेंद्र, कपिल, बालेश,सुलेखा, सुमित्रा, सुमन,रजनीश,कुलदीप आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this:
Breaking News