ऋषिकेश चन्द्रेश्वर नगर में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की।

त्रिवेणी न्यूज 24 –
ऋषिकेश l बीती रात्रि को चंद्रेस्वर नगर धोबी घाट निवासी राम भरोसे ने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर दी है l मौके से सुसाइड नोट बरामद हुआ है इसमें उसने भाई की बेटी के ससुरालियों पर मौत की जिम्मेदारी का आरोप लगाया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को लिया कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा ऋषिकेश एम्स भेज दिया है। कोतवाली पुलिस के अनुसार धोबी घाट चंद्रेश्वर नगर निवासी महेंद्र शर्मा पुत्र रामभरोसे शर्मा अपने परिवार सहित धोबी घाट में रहता है 6 महीने पहले महेंद्र शर्मा ने अपनी पुत्री की शादी बनखंडी निवासी एक युवक से की थी शादी के 1 महीने बाद ही ससुराल वालों ने पुत्री को परेशान करना शुरू कर दिया और लगातार दहेज की मांग करते रहे। दहेज न मिलने पर लड़की को प्रताड़ित कर रहे थे। पिछले 1 महीने से लड़की अपने मायके में ही रह रही थी। देर रात्रि पुत्री का पति ससुराल आया और उसने महेंद्र शर्मा के भाई धर्मवीर से अकेले में बात करने के लिए बुलाया। काफी देर तक बात करने के बाद वह चला गया l उसके बाद धर्मवीर ने अपना कमरा बंद कर लिया। सुबह जब परिवार वाले उठे तो देखा कि धर्मवीर का कमरा बंद है। जंगले से झांक कर देखा कि धर्मवीर में फांसी लगाई हुई है l तुरंत ही महेंद्र शर्मा ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को फोन पर दी। सूचना पर थाने से सत्येंद्र भाटी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। बड़ी मुश्किल से कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा गया l मौके से जो सुसाइड नोट बरामद हुआ उसमें लिखा हुआ था कि मेरी मौत का जिम्मेदार सात आठ लोगों के नाम हैं पुलिस ने सुसाइड नोट अपने कब्जे में ले लिया वहीं सव का पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए एम्स में ले जाया गया है। वहीं मृतक के भाई और भतीजी ने ससुराल के लोगों पर आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this:
Breaking News