उत्तराखंड भाजपा ने कोर कमेटी की बैठक में कई प्रस्ताव पास किये।

देहरादून आज भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड की कोर कमेटी की बैठक प्रदेश अध्यक्ष श्री बंशीधर भगत की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें भाजपा राष्ट्रीय सह-महामंत्री ( संगठन) श्री शिव प्रकाश, मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री अजय कुमार सहित सभी सदस्य उपस्थित थे।
कोर कमेटी की बैठक के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री बंशीधर भगत ने बताया कि प्रदेश कार्यकारिणी व मोर्चों की घोषणा अगले तीन दिन में कर दी जाएगी। इसके अलावा 16 अक्टूबर को जिला समन्यव समितियों के सदस्यों का एक दिवसीय प्रशिक्षण देहरादून में होगा । इन समितियों में सम्बंधित जिले के अध्यक्ष , महामंत्री , एक वरिष्ठ कार्यकर्त्ता , सम्बंधित विधायक व सांसद सदस्य होंगे। उन्होंने बताया कि भाजपा के नए प्रदेश कार्यालय का देहरादून में भूमि पूजन व शिलान्यास भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे पी नड्डा द्वारा 17 अक्टूबर को वर्चुअल तरीक़े से किया जाएगा । इस हेतु देहरादून व दिल्ली में आयोजन किया जाएँगे।जिनमें वे स्वयं,मुख्यमंत्री,मंत्री,सांसदगण और पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।
श्री भगत ने बताया कि 5 अक्टूबर से 10 अक्टूबर के बीच जिलों की प्रशिक्षण कार्ययोजना बैठकें होगी।उसके बाद 28 अक्टूबर से 10 नवंबर तक मंडलों में प्रशिक्षण वर्ग लगाए जाएँगे।इनके लिए 31 समूह बनाए गए हैं। मंडलों में होने वाले 2 दिन के प्रशिक्षण शिविरों में 8 विषयों पर चर्चा होगी। ये विषय सम्बंधित प्रमुखों को दे दिए गए हैं। प्रशिक्षण वर्ग प्रदेश के सभी 252 मंडलों में संपन्न होंगे पत्रकारों के प्रश्नों पर उत्तर देते हुए उन्होंने कहा कि बैठक में यह साफ़ निर्देश दिए गए हैं कि मंत्री, विधायक या पदाधिकारी कोई भी मामला होने पर उसे पहले पार्टी फ़ोरम पर कहेंगे न कि किसी अन्य स्थान पर। यदि इस बात का उल्लंघन किया जाता है तो वह अनुशासन हीनता की श्रेणी में माना जाएगा। विधायक श्री पूरण फ़र्तवाल के प्रकरण उन्होंने कहा कि सांसद श्री अजय भट्ट व श्री अजय टम्टा उनसे बात करेंगे ।
इस दौरान श्री भगत ने कहा कि जिलों के प्रभारी मंत्रियों से कहा गया है कि वे माह में कम से कम एक बार अपने प्रभार के जिलों का दौरा करें व वहाँ रात्रि विश्राम के साथ जिला समन्वय कमेटी की बैठकों में भाग लें और कार्यकर्ताओं से मिलें। इसके बाद वे प्रशासनिक बैठक करें। कोर कमेटी की बैठक में प्रदेश के सांसद श्री अजय भट्ट, श्रीमती महारानी राज लक्ष्मी, श्री अजय टम्टा श्री तीरथ सिंह रावत, प्रदेश सरकार के मंत्री श्री मदन कौशिक, श्री धन सिंह रावत, महामंत्री श्री राजेंद्र भंडारी, श्री कुलदीप कुमार,मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News