ऋषिकेश- स्व.ताराचंद अग्रवाल की प्रथम पुण्यतिथि पर निर्धन बच्चों को बांटी पाठ्य सामग्री

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ प्रसिद्ध समाजसेवी स्व. ताराचंद अग्रवाल की प्रथम पुण्यतिथि पर नाभा हाउस आवासीय विद्यालय में निर्धन बच्चों को पाठ्य सामग्री वितरित की। साथ ही उनकी स्मृति में पौधा भी रोपित किया।
रविवार को आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सामाजिक कार्यों के लिए स्वर्गीय ताराचंद के योगदान को याद किया गया। इस अवसर पर आवासीय विद्यालय के 50 निर्धन बच्चों को पाठ्य सामग्री वितरित की गई। इस अवसर पर नवनिर्वाचित मेयर शंभू पासवान, मंडल अध्यक्ष सुमित पवार, पार्षद रीना शर्मा, राजेश दिवाकर, अजय दास, वार्डन ललित कुमार खरोला, रायवाला मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा सागर गिरी, स्वर्गीय ताराचंद के पुत्र अनु अग्रवाल, बृजेश शर्मा, सफाई आयोग के सदस्य राकेश पारचा, शिवकुमार गौतम, वीरेंद्र भारद्वाज, अखिलेश मित्तल, राजवीर रावत, गणेश रावत आदि उपस्थित रहे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News