ऋषिकेश एआरटीओ के भ्र्ष्टाचार के खिलाफ नौवे दिन भी आमरण अनशन जारी, अनशनकारी की हालत बिगड़ी।

ऋषिकेश में एआरटीओ के खिलाफ 9 वे दिन से आमरण अनशन पर बैठे संजीव रावत की तबीयत बिगड़ने शुरू हो गई है। बावजूद इसके अभी तक प्रशासन के द्वारा सुध नहीं लिए जाने का आरोप सहयोगियो ने लगाया है। मामले में आंदोलनकारियों ने घाट चौक पर भ्रष्टाचार का पुतला फूंक अपना गुस्सा भी प्रकट किया।
गुरुवार को आमरण अनशन पर बैठे संजीव रावत को करीब 5 बार उल्टी हुई। इस संबंध में प्रशासन को जानकारी दे दी गई। मगर मौके पर कोई भी अधिकारी संजीव रावत की सुध लेने नहीं पहुंचा। इससे नाराज आंदोलनकारियों ने त्रिवेणी घाट चौक पर भ्रष्टाचार का पुतला फूंक अपना गुस्सा जाहिर किया। आरोप लगाया कि जानबूझकर संजीव रावत के स्वास्थ्य की सुध नहीं ली जा रही है। चेतावनी दी यदि संजीव रावत को कुछ भी होता है तो इसके जिम्मेदार विभाग के अधिकारी होंगे। उन्होंने अपना आंदोलन निरंतर जारी रखने का ऐलान भी किया है। वहीं आंदोलनकारी अरविंद हटवाल ने बताया कि एआरटीओ कार्यालय में दलाली प्रथा खत्म करने के साथ चार मांगों को लेकर आंदोलन चल रहा है। जो मांग पूरी नहीं होने तक चलता रहेगा। सुरेंद्र सिंह नेगी ने आरोप लगाया कि एआरटीओ विभाग में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। जिसकी जांच की मांग वह कर रहे हैं। मगर भ्रष्टाचार का भंडाफोड़ ना हो जाए। इसलिए कोई भी धरने पर आमरण अनशन की सुध लेने नहीं आ रहा है। अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप भी लगाया है। मौके पर विकास अग्रवाल यशवंत रावत अंकित जोशी आनंद सिंह शांति प्रसाद भट्ट बृजपाल गौरव राजपूत आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this:
Breaking News