उत्तराखंड में आज गुरुवार को करोना के 365 नये मरीज मिले, 801 मरीज स्वस्थ हुए और 14 कि मौत हुई।
देहरादून । कोरोना गुरुवार को राहत की खबर लेकर आया , जब 24 घण्टे में कई दिन बाद मात्र 365 मरीज पॉजिटिव आये । पिछले 23 दिनों में ही हालांकि 23251 मरीज मिल चुके हैं , यानी औसत रोज 1000 से ज्यादा । राज्य में 15 मार्च को पहला कोविड़ मरीज मिलने के बाद अब तक 49248 मरीज मिल चुके हैं , जबकि इनमें से 39836 मरीज स्वस्थ होने के कारण अस्पतालों से घरों को भी भेजे जा चुके हैं । अभी भी 8544 मरीज अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे हैं ।पिछले 24 घण्टे में ही 801 मरीजों को स्वस्थ होने पर असप्तालों से छुट्टी दी गयी । पिछले 24 घण्टे में ही कोविड़ संक्रमित 14 मरीजों की मौत के साथ ही , मरने वालों की संख्या बढ़कर 625 हो गयी है । आज 7776 सैम्पल की रिपोर्ट नेगेटिव आयी है , जबकि 9919 नए सैम्पल जांच के लिए कोविड़ लैब्स में भेजे गए हैं । राज्य की कोविड़ लैब्स में अभी भी 13650 सैम्पल की रिपोर्ट पैंडिंग है ।
आज देहरादून जनपद से 62, उधम सिंह नगर से 53, नैनीताल से 50, हरिद्वार से 44, चमोली से 41, पौड़ी गढ़वाल से 39, रुद्रप्रयाग से 26, चंपावत से 14, अल्मोड़ा से 13, पिथौरागढ़ से 9,उत्तरकाशी 7, बागेश्वर से 6 और टिहरी गढ़वाल से 1 नया मरीज़ मिला है ।
