ऋषिकेश युवा कांग्रेस,और एनएसयूआई ने उत्तर प्रदेश सरकार पर राहुल गांधी और प्रियंका से बदसूलकी का आरोप लगाते हुए उसका पुतला फूंका।
ऋषिकेश कांग्रेस की युवा विंग व एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी व कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बदसलूकी के विरोध में उत्तर प्रदेश सरकार का दून तिराहे पर पुतला दहन किया अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने कहा कि राहुल गांधी व प्रियंका गाँधी सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उत्तर प्रदेश सरकार के इशारों पर गिरफ्तार किया गया और उनके साथ बदसलूकी की गई, जो कि न्यायोचित नहीं है
आज देश में अघोषित आपातकाल जैसा माहौल है, जहॉं एक ओर सरकार को दोषियों के विरूद्ध कार्यवाही करनी चाहिये और पीड़ित पक्ष के परिवार से मिलकर, उनको मदद देनी चाहिये, परन्तु वहीं दूसरी ओर सरकार अपने इशारों पर पुलिस को नचा कर गुंडाराज क़ायम कर रही है।
पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष गौरव कुमार राणा ने कहा जब राहुल गांधी जी इस देश के बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए और उनके परिजनों से मिलने के लिए उनके निवास की ओर प्रस्थान कर रहे थे, उस समय उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के आदेशों पर पुलिसकर्मियों ने राहुल के साथ बदतमीजी करी, उन को चोटिल करने का प्रयास किया, जिससे यह साबित होता है कि योगी आदित्यनाथ की सरकार इस विषय पर खामोश है और इस विषय को दबाने का प्रयास कर रही है
इस प्रदर्शन में युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव गौरव राणा, पूर्व युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव जगजीत सिंह जग्गी,संजय शर्मा,अमन शर्मा, गौरव झा ,प्रिंस सक्सेना,गौरव यादव,देव बोहरा, नीरज चौहान,सौरभ राणा, वेदांत,इमरान सैफी, रमन अरोड़ा, हिमांशु जाटव,परितोष , मधुर शर्मा,तुषार,निशान्त जाटव,आकाश, ऋषभ कुमार,आदित्य आदि उपस्थित रहे
