ऋषिकेश नगर निगम में महापौर और कर्मचारियों ने हाथरस कांड में मृतका मनीषा को श्रद्धांजलि अर्पित करी।

ऋषिकेश – नगर निगम प्रशासन ने हाथरस में अमानवीय घटना का शिकार हुई युवती के दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाए जाने की मांग की है। वृहस्पतिवार को नगर निगम प्रांगण में महापौर अनिता ममगांई के नेतृत्व में सभी निगम कर्मचारियों ने दुष्कर्म का शिकार हुई मनीषा की आत्मिक शांति के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर महापौर ने कहा कि हाथरस की बेटी के साथ हुई इस वारदात ने सभी को झकझोर दिया है। इस अमानवीय घटना से पूरे देश में आक्रोश का माहौल है। उन्होंने कहा कि दोषियों को सरकार द्वारा ऐसी कड़ी से कड़ी सजा देनी चाहिए ताकि भविष्य में कोई दरिंदा किसी बेटी की तरफ आंख उठाकर देखें तो उसकी रूह तक कांप जाए। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में सहायक नगर आयुक्त एलम दास, सफाई निरीक्षक सेमवाल, अभिषेक मल्होत्रा, प्रशांत कुकरेती, हवलदार नरेश खैरवाल, जितेंद्र,सुरेंद्र,विनोद,विनोद भारती,महेंद्र,विक्रम,राकेशखैरवाल,राजेश डोगरा, अमित कुमार, तीरथ, सुभाष, विनेश आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this:
Breaking News