ऋषिकेश में प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने करोना संक्रमण के खिलाफ चलाया जनजागरूकता अभियान।
ऋषिकेश। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की युवा इकाई ने जिला जिला अध्यक्ष नरेश अग्रवाल, नगर कार्यकारी अध्यक्ष संजय व्यास के सहयोग से युवा इकाई के जिला अध्यक्ष प्रतीक कालिया के नेत्रित्व में बढ़ते कोरोना के संक्रमण को देखते हुए जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान उन्होंने नगर के लगभग 55 व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर जाकर उनसे शपथ पत्र भरवाया गया। शपथ पत्र के द्वारा व्यापारियों ने यह आश्वासन दिया कि वह न केवल अपने कर्मचारियों के मास्क एवं सैनिटाइजेशन पर ध्यान देंगे परंतु वह अपने प्रतिष्ठानों पर आने वाले ग्राहकों को भी जागरूक करेंगे और बिना मास्क लगाए और बिना सैनिटाइजेशन के उनको अपने प्रतिष्ठान पर आने नहीं देंगे। प्रतीक कालिया ने बताया कि जागरूकता अभियान को जारी रखा जाएगा और धीरे धीरे नगर के सभी व्यापारियों को इस मुहिम में जोड़ा जाएगा।
इस अवसर पर सुशील छाबड़ा, धीरज अग्रवाल, संजय पंवार, विवेक वर्मा, वैभव गोयल, पुनीत गुप्ता, पंकज चंदानी आदि मौजूद थे।
