ऋषिकेश में अंतरराष्टीय हिन्दू महासभा ने रक्तदान के लिए प्रेणास्रोत बने राजेन्द्र बिष्ट, रोहित बिजल्वाण को सम्मानित किया।
ऋषिकेश l अंतरराष्ट्रीय हिंदू महासभा ने समाज में रक्तदान के प्रेरणा स्रोत बने रोहित बिजल्वाण व राजेंद बिष्ट को वीरचंद सिंह गढवाली पुरुस्कार से सम्मानित किया गया।
वृहस्पतिवार को देहरादून रोड स्थित महासभा के कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित आदित्य मोहित नवानी, राष्ट्रीय सचिव डॉ. राजे सिंह नेगी ने रक्तदान की अलख जगाने वाले दोनों युवाओं को माल्यार्पण करने के बाद प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित आदित्य मोहन ने कहा कि रक्त अनमोल है इसकी कीमत वही समझ सकते हैं जो कि सही समय पर रक्त मिल जाने के बाद नई जिंदगी पाने में कामयाब हो पाता है। उन्होंने कहा कि लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। रक्तदान की तुलना किसी दान या सहयोग से नहीं की जा सकती है। डॉ. राजे सिंह नेगी ने कहा कि चिकित्सा विज्ञान की इतनी तरक्की के बावजूद अभी तक रक्त का कोई विकल्प नहीं बन पाया है। उन्होंने कहा कि अपने लिए तो हर कोई जीता है जबकि रक्तदानी वो है जिनके खून से दूसरों को नई जिंदगी मिलती है और राष्ट्रीय स्वेच्छिक रक्तदान दिवस ऐसे ही दानी सज्जनों को समर्पित है। इस अवसर पर शर्मिष्ठा पटेल, डोली सक्सेना,मोनिका पंवार, उत्तम सिंह असवाल, मनोज नेगी, सुरेंद्र कक्कड़, नीरज राणा आदि मौजूद थे।
