ऋषिकेश- 30 जनवरी से होगा चार दिवसीय वसंत उत्सव मेले का आयोजन

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ तीर्थनगरी ऋषिकेश में 30 जनवरी से चार दिवसीय वसंत उत्सव मेले का आयोजन होगा। जिसमें साईकिल रेस, खेलकूद प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम, मटकी फोड़, रक्तदान, दंगल आदि गतिविधियां होंगी। मेले के लिए हर्षवर्धन शर्मा को संरक्षक और दीप शर्मा को संयोजक बनाया गया। शनिवार को झंडा चौक स्थित श्री भरत मंदिर में हृषिकेश बसंत उत्सव समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में सर्वसम्मति से हर्षवर्धन शर्मा को संरक्षक, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दीप शर्मा को संयोजक तथा वरुण शर्मा को सहसंयोजक नियुक्त किया गया। वसंत मेला संयोजक दीप शर्मा ने कहा कि बसंत उत्सव 30 जनवरी से 4 फरवरी तक चलेगा। 30 जनवरी को ध्वजारोहण के साथ प्रातः सात बजे बसंत उत्सव का आगाज होगा, आठ बजे स्व. रामबाबू गोयल स्मृति साइकिल दौड़ और 11 बजे सुबह से विद्यालय छात्र-छात्राओं के सांस्कृतिक कार्यक्रम और संस्कृत विद्यालयों के खेलकूद की प्रतियोगिता होगी। 31 जनवरी को सुबह 11 बजे मटकी फोड़ प्रतियोगिता और शाम छह बजे गढ़वाली सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। एक फरवरी को स्व. महंत अशोक प्रपन्नाचार्य महाराज की स्मृति में रक्तदान शिविर का आयोजन होगा और इसके अलावा कला प्रतियोगिता तथा शाम छह बजे भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। दो फरवरी को हृषिकेश नारायण भरत महाराज की शोभायात्रा दोपहर एक बजे नगर भ्रमण के लिए निकलेगी। दोपहर 3.30 बजे बेबी शो का आयोजन किया जाएगा। तीन फरवरी को दंगल प्रतियोगिता और 4 फरवरी को दंगल का समापन होगा। मौके पर महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य, विनय उनियाल, निवर्तमान मेयर अनीता ममगाईं, जयेंद्र रमोला, रवि प्रपन्नाचार्य, राकेश सिंह, रामकृपाल गौतम, प्रधानाचार्य मेजर गोविंद सिंह रावत, राजेंद्र बिष्ट, उषा रावत, राधा रमोला, सुरेंद्र दत्त भट्ट, दिवाकर भानु प्रताप सिंह रावत, मदन मोहन शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा, अशोक अग्रवाल, राहुल शर्मा, मंजू बडोला, राम प्रसाद भारद्वाज, धीरज चतरथ, विनय मनमीत, विमला रावत, रीना शर्मा, चेतन शर्मा, अरविंद जैन, मनोरंजन देवरानी, मदन शर्मा, अतुल जैन, यमुना प्रसाद त्रिपाठी, जितेंद्र बिष्ट, लेफ्टिनेंट लखविंदर सिंह, दीपक भारद्वाज, विवेक शर्मा, प्रवीन रावत, रंजन अंथवाल आदि उपस्थित रहे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News