ऋषिकेश- निकाय चुनाव में देहरादून, हरिद्वार से लेकर पिथौरागढ़ अल्‍मोड़ा तक आरक्षण लिस्‍ट जारी

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून _ उत्‍तराखंड की धामी सरकार ने नगर निकाय चुनाव के लिए आरक्षण सूची जारी कर दी है। धामी सरकार ने नगर निकाय चुनाव में 65 पद आरक्षित किए गए है। उत्‍तराखंड के 11 नगर निगमों में महापौर, 43 नगर पालिका परिषदों और 46 नगर पंचायतों में अध्‍यक्ष पदों पर चुनाव होने हैं। पहली बार 11 में से दो नगर निगम में ओबीसी मेयर चुने जाएंगे। नगर निकाय चुनाव में 65 पद आरक्षित किए गए हैं। नवगठित तीन नगर निगमों में पहली बार चुनाव होंगे।
बता दें कि उत्‍तराखंड में कुल 105 नगर निकाय हैं. इनमें से 100 नगर निकायों में ही चुनाव होंगे. तीन निकायों में चुनाव नहीं होते हैं. दो में बाद में चुनाव होंगे. सभी नगर निकायों का कार्यकाल पिछले साल नवंबर में ही खत्‍म हो गया था। चुनाव न होने पर निकायों को प्रशासकों के जिम्‍मे सौंप दिया गया था। अब धामी सरकार ने 100 निकायों में चुनाव कराने का मन बना लिया है। ऐसे में शनिवार को धामी सरकार ने आरक्षण सूची जारी कर दी है। श्रीनगर, पिथौरागढ़ और अल्‍मोड़ा में पहली बार चुनाव होंगे. ऐसे में यहां खास तैयारी की जा रही है।
11 नगर निगमों में आरक्षित सीटें
नगर निगम का नाम आरक्षण का वर्ग _
देहरादून _ अनारक्षित, ऋषिकेश _ अनुसूचित जाति
हरिद्वार _ अन्‍य पिछड़ा जाति (महिला)
रुड़की _ महिला
कोटद्वार _ अनारक्षित
श्रीनगर _ अनारक्षित
रुद्रपुर _ अनारक्षित
काशीपुर _ अनारक्षित
हल्‍द्वानी _ अन्‍य पिछड़ी जाति
पिथौरागढ़ _ महिला
नगर पालिका परिषद में आरक्षित सीटें _

विकासनगर _ अनुसूचित जनजाति
मसूरी _ अन्‍य पिछड़ी जाति (महिला)
हरबर्टपुर _ अन्‍य पिछड़ी जाति
डोईवाला _ अनारक्षित
मंगलौर _ ओबीसी
लक्सर _ अनुसूचित जाति
शिवालिकनगर _ सामान्य
उत्तरकाशी _ महिला
बड़कोट _ ओबीसी
पुरोली _ महिला
जोशीमठ _ महिला
देवप्रयाग _ महिला
चंपावत _ महिला
गरदपुर _ महिला
रुद्रप्रयाग _ सामान्य
बागेश्वर _ ओबीसी
नैनीताल _ ओबीसी
रामनगर _ सामान्य
पौड़ी _ महिला
टिहरी _ सामान्य
रानीखेत _ सामान्य
गोपेश्वर _ सामान्य
बेरीनाग _ महिला
भवाली _ महिला
धामी सरकार ने नगर निकाय चुनाव में महिला आरक्षण पर खास ध्‍यान दिया है. कुल 11 नगर निगम में से एससी को एक सीट दी गई है. वहीं चार सीटें महिलाओं को दी गई हैं। नगर पालिक परिषद में कुल 15 सीटें महिलाओं को दी गई हैं. नगर पंचायतों में 16 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।
बता दें कि उत्‍तराखंड में नगर पंचायत बदरीनाथ, केदारनाथ व गंगोत्री में चुनाव नहीं होते. इन्हें गैर निर्वाचित नगर निकायों की श्रेणी में रखा गया है. इनमें उत्‍तराखंड सरकार मनोनयन करती है।

%d bloggers like this:
Breaking News