उत्तराखंड भाजपा ने गंगा को निर्मल, स्वछ बनाने के लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का धन्यवाद किया।

देहरादून । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशी धर भगत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ‘नमामी गंगे’ परियोजना के अंतर्गत आज उत्तराखंड में 521 करोड़ रु की 8 सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का लोकार्पण किए जाने पर उत्तराखंड की जनता की ओर से प्रधानमंत्री का धन्यवाद दिया व मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को बधाई दी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशी धर भगत ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्री बद्री नाथ धाम, हरिद्वार, ऋषिकेश व मुनि की रेति में दो अपग्रेडेड प्लांटों सहित 8 प्लांटों का लोकार्पण किया, वह स्वयं में उत्तराखंड के लिए बड़ी उपलब्धि है। ‘नमामी गंगे’ परियोजना के अंतर्गत गंगा को निर्मल बनाने के लिए जो कार्य हो रहा है वह ऐतिहासिक है। क्योंकि जिस प्रकार गंगा प्रदूषण का शिकार रही, इस बात की कल्पना करना ही मुश्किल था कि कभी पतित पावनी गंगा को निर्मल बनाया जा सकेगा, लेकिन यह मोदी का विज़न और कार्यशैली है कि असम्भव दिखने वाला काम सम्भव हो रहा है। इसका एक प्रमाण प्रयाग राज में कुम्भ में देखने को मिला जब पूरी दुनिया से आए श्रद्धालुओं ने निर्मल गंगा में स्नान किया। अब जैसा कि प्रधानमंत्री ने भी कहा हमें अगले वर्ष हरिद्वार में कुम्भ में यही कार्य करके दिखाना है। इसी के साथ गंगा जी का निर्मल प्रवाह बना रहे यह भी सुनिश्चित करना है।
श्री भगत ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को भी बधाई दी जिनके नेतृत्व में उत्तराखंड में कार्य चल रहे हैं और जनहित कि विभिन्न योजनाएँ संचालित हो रही हैं । इनमें जल मिशन के अंतर्गत सन 2022 तक प्रदेश में एक रुपए में सभी घरों को पानी जा कनेक्शन दिया जाना शामिल है।
उधर भाजपा का कहना है कि किसान हित में बनाए गए कृषि अधिनियमों का विरोध कर कांग्रेसी अपने बुने जाल में खुद फँसती जा रही है। इससे पहले देश हित के कई मामलों का विरोध कर कांग्रेस मुँह की खा चुकी हैं।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ देवेंद्र भसीन ने कहा कि मोदी सरकार के देश व जनहित के सभी निर्णयों का विरोध करने की आदत बना चुकी कांग्रेस कृषि अधिनियमों का भी विरोध कर रही है और पहले की भाँति अपने ही बुने जाल में फँसती जा रही है। कांग्रेस द्वारा हस्ताक्षर अभियान चलाने के निर्णय पर डॉ भसीन ने कहा कि इससे कुछ होने वाला नहीं है।आज अधिकांश किसान इस बात को समझ चुका है कि कृषि अधिनियम उनके हित में है। बाक़ी कांग्रेस द्वारा जो झूठ फैलाया जा रहा है उस पर प्रधानमंत्री स्वयं व अन्य नेता स्थिति साफ़ कर चुके और अब भाजपा संगठन भी इस भ्रम को पूरी तरह दूर करने के लिए अभियान चलाने जा रहा है । उत्तराखंड के विशेष संदर्भ में प्रदेश अध्यक्ष बंशी धर भगत के निर्देश पर किसान मोर्चा पूरे प्रदेश में सभी 2200 शक्ति केंद्रों पर अक्तूबर में किसानों से संवाद करने का कार्यक्रम संचालित करेगा।
उन्होंने कहा कि किसानों को समझ में आ रहा है कि कांग्रेस एम एस पी व मंडियाँ समाप्त करने का जो प्रचार कर रही है वह झूठ है, जबकि न एम एस पी हट रही है और न मंडियाँ ख़त्म की जा रही हैं। वस्तुतः ये अधिनियम किसान को बंधनों से आज़ादी व अपनी आमदनी बढ़ाने का मौक़ा दे रहे हैं। इस पर कांग्रेस द्वारा चुनाव में इन बिलों का वायदा करने और अब विरोध किए जाने से साफ़ है कि कांग्रेस की कथनी व करनी में फ़र्क़ है।
डॉ भसीन ने कहा कि हर अच्छी बात जा विरोध करना कांग्रेस की आदत बन गई है। चाहे श्री राम न मंदिर निर्माण हो, सर्जिकल स्ट्राइक हो , वन रेंक वन पेंशन हो या कोई अन्य सुधार , कांग्रेस हमेशा विरोध में खड़ी रही । अब नया मामला कृषि व श्रम सुधार हैं ।कांग्रेस अपनी इस विरोधी प्रवृति के कारण ही सिमटती जा रही है और आने वाले दिनों में और सिमट जाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this:
Breaking News