उत्तराखंड ने आज से अंतरराज्यीय बसों का संचालन प्रारम्भ किया।

ऋषिकेश l उत्तराखंड से अंतरराज्यीय बसों का संचालन आज से शुरू हो गया है। इसके लिए पहले चरण में 100 बसों का संचालन किया गया है।वैसे ही अन्य राज्यों से भी लगभग 100 बसें उत्तराखंड आ सकेंगी अब लोग आसानी से यूपी, दिल्ली और कुमाऊ मंडल के लिए सफर कर सकेंगे।।
आज सुबह 5:30 मिनट से विधिवत बसों का संचालन शुरू कर दिया गया है। अंतर राज्यीय बसों के संचालन से अब यात्रियों ने भी राहत की सांस ली l उत्तराखंड सरकार ने अब बसों में पूरी सीट सवारियां ले जाने की छूट दे दी गई है l सरकार ने एक राज्य से दूसरे राज्य में जाने के लिए कोविड टेस्ट की अनिवार्यता को खतम करते हुए रजिस्ट्रेशन को अनिवार्य कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this:
Breaking News