उत्तराखंड में लगातार दूसरे दिन भी करोना के मरीजो की संख्या में कमी आयी।

देहरादून । कोविड़ वायरस से प्रदेश को दो दिन से राहत मिल रही है । बीते दोनों दिनों में 500 से कम मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी हैं । यह अलग बात है कि पिछले 21 दिन में ही 21881 मरीज मिले हैं , जिनको मिलाकर प्रदेश में अब तक 47995 संक्रमित हो गए हैं । इनमें से 38059 मरीजों को स्वस्थ होने के कारण अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है । फिलहाल 9122 कोविड़ मरीज अपना इलाज करा रहे हैं । पिछले 24 घण्टे में 493 कोविड़ मरीज पॉजिटिव आये हैं , जबकि 1413 मरीज स्वस्थ हुए हैं । पिछले 24 घण्टे में कोविड़ संक्रमित 11 मरीजों की मौत हो चुकी है , जिनको मिलाकर अब तक 591 मौत के मुँह में समा चुके हैं । आज 9087 सैम्पल की रिपोर्ट नेगेटिव आयी है, जबकि 9330 नए सैम्पल जांच के लिए भेजे गए । राज्य की कोविड़ लैब्स से अभी भी 11746 सैम्पल की रिपोर्ट आना बाकी है । आज एक बार फिर से सबसे अधिक 174 मरीज प्रदेश की राजधानी देहरादून जनपद से आये हैं । इसी तरह टिहरी गढ़वाल से 65, उधम सिंह नगर से 60, हरिद्वार से 53, नैनीताल से 47, उत्तरकाशी से 40, चंपावत – पिथौरागढ़ से 15-15, चमोली से 13, बागेश्वर से 6, रुद्रप्रयाग से 4 अल्मोड़ा से 1 नया मरीज मिला है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this:
Breaking News