ऋषिकेश तपोवन की जनता ने अवैध कब्जे और रंगदारी के खिलाफ पुलिस महानिदेशक को ज्ञापन प्रेषित किया।

ऋषिकेश ग्राम सभा घुघतानी तपोवन के ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों ने स्वामी महेश योगी पर गांव के सार्वजनिक रास्ते पर कब्जा व पडोसी राकेश अग्रवाल से रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए पुलिस महा निदेशक को ज्ञापन प्रेषित कर उचित कार्यवाही की मांग की है।
प्रेषित ज्ञापन में उन्होंने बताया कि स्वामी उमेश योगी समाज विरोधी और आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त है l उन्होंने कहा कि पुलिस प्रसासन को स्वामी की वर्तमान और पूर्व की गतिविधियों जांच करने की नितांत आवश्यकता है।
जनप्रतिनिधियों का कहना है कि अगर पुलिस प्रसासन स्वामी के विरुद्ध उचित कार्यवाही नहीं करती है तो ग्राम पंचायत तपोवन, ग्राम पंचायत बड़ेरा और ग्राम पंचायत घुघतानी की जनता आंदोलन के लिए मजबूर होगी l इस अवसर पर राजेंद्र पुंडीर, मोहन सिंह बिष्ट, भगवान सिंह पुंडीर, राजेश ग्वाडी, कविता कंडवाल, किशोर बिष्ट, असनीश बिष्ट, अरविंद, वीरेंद्र सिंह आदि मौजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this:
Breaking News