ऋषिकेश महापौर ने संजय झील के पुनरुद्धार के लिए राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के एडिशनल सचिव को सौंपा ज्ञापन।

ऋषिकेश नगरी पहुंचे राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के अधिकारियों ने नगर निगम पहुंचकर महापौर अनिता ममगाई से विभिन्न योजनाओं की जानकारी ली। इस मौके पर महापौर ने नमामि गंगे योजना के अंतर्गत शहर में कराये जा रहे कार्यों की जानकारी के अलावा विभिन्न प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी दी। इस दौरान महापौर ने राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के एडिशनल सेक्रेटरी ओपी शर्मा को संस्थान के महानिदेशक के लिए ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने बताया गया कि चार धाम के मुख्य द्वार ऋषिकेश का विशेष आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व है। नगर निगम योग प्रसासन तीर्थ नगरी को तीर्थाटन एवं पर्यटन के लिए विकसित करने में जुटा हुआ है l लेकिन सीमित संसाधनों की वजह से शहर का मुख्य प्रोजेक्ट संजय झील का पुनरूद्वार संभव नहीं हो पा रहा है। संजय झील का पौराणिक महत्व है एवं संजय झील से होकर रंभा नदी का पानी गंगा में मिलता है। वर्तमान में इसका निरंतर क्षय भी हो रहा है जोकि बेहद चितांजनक है। उन्होंने राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन भारत सरकार के महानिदेशक से उक्त योजना का सपना साकार करने के लिए शीघ्र डीपीआर तैयार करने की मांग की है।
इस अवसर पर वीसी पुरोहित एमडी पेयजल निगम, आरके सिंह एई जल निगम, संजय सकलानी एसपीएम, नगर आयुक्त नरेंद्र सिंह क्वीरियाल आदि मोजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

%d bloggers like this:
Breaking News