ऋषिकेश- दृष्टि नही दृष्टिकोण उत्तम होना चाहिए यही संस्कार हमें राष्ट्रीय सेवा योजना सिखाती – गौरव वार्ष्णेय
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- राजकीय इंटर कॉलेज आईडीपीएल में आज एनएसएस के 56 वें स्थापना दिवस पर एक दिवसीय कार्यक्रम (नियमित शिविर) हर्षोल्लाह साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित देव सुमन परिसर के कार्यक्रम समन्वयक प्रोफेसर गौरव वार्ष्णेय, विशिष्ट अतिथि पैरा ओलंपिक खिलाड़ी नीरजा गोयल, नूपुर गोयल विद्यालय के अध्यापक अभिभावक संघ की अध्यक्षा मंजू सिंह ने संयुक्त रूप से मां शारदे के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके शिविर का शुभारंभ किया। शिविर के प्रथम सत्र में स्वयं सेवियों द्वारा श्रमदान का कार्यक्रम किया गया। जिसमें स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत विद्यालय के प्रवेश द्वार के दोनों और विद्यालय कैंपस में उसकी वाटिका में स्वच्छता कार्यक्रम चलाया और वृक्षारोपण किया।
मुख्य अतिथि प्रोफेसर गौरव वार्ष्णेय ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना व्यक्तित्व का विकास करती है, चरित्र का निर्माण करती है हमारे आदर्श स्वामी विवेकानंद के चार सूत्रों पर उन्होंने कहा कि हमारा चित्र नहीं चरित्र उत्तम होना चाहिए। भवन नहीं भावना उत्तम होनी चाहिए , साधन नहीं साधना उत्तम होनी चाहिए , दृष्टि नही दृष्टिकोण उत्तम होना चाहिए यही संस्कार हमें राष्ट्रीय सेवा योजना सिखाती है। शिक्षा के साथ-साथ हमारे बौद्धिक संस्कृत संस्कारी संस्कारों के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना का होना हमारे लिए गौरव की बात है। विशिष्ट अतिथि नीरज गोयल ने कहा कि कार्य को करना कठिन नहीं है परंतु संकल्प शक्ति होनी चाहिए और वही संकल्प शक्ति हमें राष्ट्रीय सेवा योजना सिखाती है। यदि हम संकल्पित हैं किसी कार्य को करने के लिए तो बड़े से बड़ा कार्य बड़ी आसानी से कर सकते हैं। प्रधानाचार्य राजीव लोचन सिंह ने कहा कि सस्कारित राष्ट्र के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य कर रही है जो कि छात्रों के अंदर राष्ट्र प्रेम की भावना और देश प्रेम का संदेश प्रदत करती है। शिविर के द्वितीय बौद्धिक सत्र में स्वयं सेवियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया जिसमें सभी से अपील की गई कि अपना कूड़े का प्रबंध स्वयं करें तभी हम अपने समाज को अपने राष्ट्र को स्वच्छ और निर्मल बना सकते हैं। इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक जिला चमोली के पूर्व कार्यक्रम समय वीरपाल सिंह रावत, पूर्व कार्यक्रम अधिकारी विजयपाल सिंह ,कार्यक्रम अधिकारी नरेंद्र सिंह रावत, नगर समन्वयक(सेवक) मनोज कुमार गुप्ता ,सुशील सैनी, मोनिका रोतेला , श्रीमती इंदु नेगी, सरोज लोचन, पंकज कुमार सती, सुरेश बलोधी, महक मिश्रा आर्यन नंदिनी बड़थ्वाल,भावना आदि उपस्थित रहे।
