ऋषिकेश- पूर्णानंद इंटर कॉलेज में मनाया राष्ट्रीय सेवा योजना का 55वां स्थापना दिवस

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ पूर्णानंद इंटर कॉलेज में 55वां राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य अजीत पाल सिंह रौथाण, पूर्णानंद डिग्री कॉलेज की शिक्षिका शीला, उप प्रधानाचार्य संदीप मोहन के द्वारा द्वीप प्रज्वलित करके किया गया। इस अवसर पर एनएसएस स्वयंसेवियों द्वारा, लक्ष्य गीत, आह्वान गीत, एवं संकल्प गीत के साथ-साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कुमारी जानहवी ने स्वयंसेवी के रूप में पिछले वर्ष का अनुभव प्रस्तुत किया, कुमारी काजल ने एनएसएस के महत्व पर अपने विचार प्रस्तुत किया। इस अवसर पर नवीन बडोनी ने कहा की एनएसएस के माध्यम से छात्रों का सर्वांगीण विकास होता है। प्रधानाचार्य अजीत पाल सिंह ने सभी स्वयंसेवियों से प्रतिज्ञा कराई कि वह जीवनपर्यंत समाज के बीच में जाकर समाज की समस्याओं को समझकर उन समस्याओं के उन्मूलन के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। कार्यक्रम अधिकारी चन्द्र मोहन सिंह रौथाण ने इस वर्ष एनएसएस की ओर से किए जाने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा से अवगत कराया। सहायक कार्यक्रम अधिकारी राजू लाल ने एनएसएस के लक्ष्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज में सद्भावना बढे, सभी स्वावलंबी हो, सभी सहभागिता से कार्य करें, सबके अंदर स्वदेश प्रेम की भावना हो, यही एन एस एस का मुख्य लक्ष्य है। पूजा नौटियाल ने स्वयंसेवियों को स्वअनुशासन में रहने की प्रेरणा दी, उप प्रधानाचार्य संदीप मोहन ने छात्रों से निवेदन किया कि वे कल्पनाशील बने और और सकारात्मक सोच के साथ अपने सपनों को प्राप्त करने के लिए हमेशा प्रयत्नशील रहे। डॉ विवेकानंद शर्माने मंच संचालन किया। तदोपरांत स्वयंसेवियों ने मुनिकीरेती क्षेत्र में स्वच्छता अभियान का कार्यक्रम चलाया, और विद्यालय की वाटिका एवं पुष्प वाटिका की निराई गुड़ाई की। इस अवसर पर विनोद कुलियाल, प्रकाश कुँवर, कुलदीप बिष्ट, वीरेंद्र डोटियाल, उत्तम नेगी, कुलदीप बिष्ट, प्रतिभा पंवार, एवं अंबिका नाथ सहित पूरा विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

%d bloggers like this:
Breaking News