ऋषिकेश- 14 वर्षीय उमेश कुमार गंगा स्नान के दौरान डूबा, परिजनों को किया सूचित

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- प्रतिबंधित घाटों पर बाहर से आए पर्यटक प्रशासन द्वारा जगह-जगह लगा लगाए गए सूचना को अनदेखी कर स्नान के दौरान अपनी जान गवा रहे हैं। सूचना मिली कि आज उमेश कुमार पुत्र हुकुमचंद निवासी ग्राम टिकरी ब्राह्मण जिला पलवल हरियाणा निवासी उम्र 14 वर्ष अपने गांव के बलदेव सिंह पुत्र राम सिंह निवासी पलवल हरियाणा के साथ आश्रम संत आसाराम ब्रह्मपुरी में आए थे जहां आश्रम के नीचे गंगा नदी में नहाते समय उक्त बालक उमेश कुमार बह गया है। बालक उमेश कुमार के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

%d bloggers like this:
Breaking News