ऋषिकेश- रायपुर मर्डर केस का मुख्य आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार
त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून _ रायपुर मर्डर कैस का मुख्य अभियुक्त रामबीर को हल्की मुठभेड़ के बाद 400 किलोमीटर दूर तलवार गाँव थाना बेहरोल सदर जिला कोटपुतली राजस्थान से हिरासत में ले लिया है। एसएसपी अजय सिंह लगातार सभी टीम की मॉनिटरिंग कर रहै हैं ताकि आरोपी जल्द सलाखों के पीछे हो। फरार अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए विभिन्न राज्य में देहरादून पुलिस की स्पेशल टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। वहीं इस केस को लेकर मुख्य आरोपी रामवीर को राजस्थान की कोटपूतली से पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।वहीं दूसरी ओर मृतक के परिजनों का डोभाल चौक में जमकर हंगामा हो रहा है जो कि अभी भी जारी है। पूरे शहर भर की पुलिस डोभाल चौक पर लगाई गई है।
मृतक के परिजन आरोपियों की जल्ल गिरफ्तारी और साथ ही आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग कर रहे हैं।
