ऋषिकेश- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता को मिलने एम्स पहुंचे मुख्यमंत्री

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता पिछले कई दिनों से ऋषिकेश स्थित एम्स में इलाज कर रही है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सड़क हादसे में घायल हुए लोगों से उनका हालचाल जानने एम्स पहुंचे थे इस मौके पर उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता का हाल चाल जाना और अस्पताल प्रशासन को हर संभव इलाज करने की हिदायत दी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने योगी आदित्यनाथ की माता के पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया।
बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी को इलाज के लिए एम्स में भर्ती कराया गया है. जहां पर उनका इलाज किया जा रहा है। सावित्री देवी एम्स में भर्ती हैं। वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज एम्स पहुंचे थे जहां उन्होंने सावित्री देवी से मुलाकात कर उनसे उनका हाल-चाल जाना साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अस्पताल प्रशासन को भी हिदायत दी के सावित्री देवी के इलाज में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए। सीएम योगी की मां सावित्री देवी का काफी समय से स्वास्थ्य खराब चल रहा है। जिनका इलाज ऋषिकेश एम्स में चल रहा है।

%d bloggers like this:
Breaking News