ऋषिकेश- दिग्गज नेता हरक सिंह रावत भाजपा में फिर करेंगे घर वापसी
त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून _ उत्तराखंड की राजनीति से बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि दिग्गज नेता हरक सिंह रावत फिर से घर वापसी कर सकते है और कल भाजपा में शामिल हो सकते हैं। कहा जा रहा है कि यह ईडी की जांच का इफेक्ट है जिस कारण जांच से बचने के लिए हरक और उनकी बहू ने कांग्रेस छोड़ रहे हैं। बता दें कि अचानक हरक और उनकी बहू पर मेहरबान हुई ईडी हरक सिंह रावत और उनकी पुत्रवधू अनुकृति गुसाई से 2 अप्रैल को ईडी पूछताछ नहीं करेगी। दोनो को 2 अप्रैल को पूछताछ के लिए बुलाया गया था लैकिन फिर मेल करके उनको मना किया गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इसकी जानकारी ईडी ने हरक सिंह को ई मेल भेज कर दी है। हरक सिंह रावत की बहु अनुकृति गुंसाई ने कुछ ही दिन पहले कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था और अब खबर है कि जल्द हरक सिंह भी बीजेपी ज्वाइन कर भाजपा का दामन थाम सकते हैं। हरक सिंह रावत और उनकी बहु के यहां ईडी ने कुछ दिन पहले छापे मारी की थी जिसके बाद हरक सिंह और उनकी पुत्र वधु को ईडी ने नोटिस देकर ईडी के सामने पेश होने को कहा था। पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत हरिद्वार से लोकसभा सीट से टिकट की मांग कर रहे थे लेकिन कांग्रेस ने उनको टिकट ना देकर हरीश रावत के बेटे वीरेंद्र रावत को टिकट दे दिया। जिसके बाद से खबर है कि हरक सिंह रावत नाराज हैं।
इसलिए हरीश रावत और उनके बेटे के प्रचार में वो गायब रहे।
हरक सिंह रावत अपने राजनैतिक भविष्य को लेकर भी कोई बड़ा निर्णय कर सकते है। फिलहाल उनको ईडी से मिली राहत के बाद उम्मीद लगाई जा रही है की हरक सिंह रावत बीजेपी ज्वाइन कर सकते है।
