ऋषिकेश- आचार संहिता के बाद हरिद्वार में पकड़ी गई सर्वाधिक नकदी, ऊधमसिंह नगर में सबसे अधिक शराब बरामद
त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून _ उत्तराखंड में चुनाव आचार संहिता के दौरान हरिद्वार जिले में इस बार सबसे अधिक नकदी पकड़ी गई है। जबकि ऊधमसिंह नगर जिले में सबसे अधिक शराब बरामद हुई है। वहीं अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी जैसे पहाड़ी जिलों में कोई नकदी नहीं पड़ी गई।
मैदानी जिलों में हजारों लीटर शराब बरामद हुई। पहाड़ी जिलों ने भी सैकड़ा पार किया है। मतदाताओं को लुभाने के लिए हर चुनाव के दौरान खूब शराब बांटी जाती है। वहीं बीते 16 मार्च से पूरे प्रदेश में आचार संहिता लागू हो गई थी। पुलिस ने कार्रवाई का दायरा बढ़ाया तो हरिद्वार जिले में इस बार सबसे ज्यादा नकदी पकड़ी है।
पुलिस ने लगभग 15 दिनों की रिपोर्ट जारी कर बताया है कि हरिद्वार में सबसे अधिक 29.98 लाख रुपये नकदी बरामद की है। नकदी पकड़ने में दूसरे नंबर पर देहरादून पुलिस है। यहां 23.45 लाख रुपये नकदी बरामद की गई है। वहीं 2019 के लोकसभा के दौरान प्रदेशभर में मात्र 29 हजार लीटर शराब पकड़ी गई थी।
पुलिस ने ऊधमसिंह नगर जिले से सबसे अधिक 11,137 लीटर शराब बरामद की है। जबकि शराब पकड़ने के मामले में हरिद्वार दूसरे नंबर पर है। यहां पुलिस ने 8,269 लीटर शराब बरामद की गई है। जबकि नैनीताल जिले की पुलिस 19.65 लाख की नकदी और 5,702 लीटर शराब बरामदगी के साथ प्रदेश में तीसरे स्थान पर है।
जिलावार आंकड़ा _
अल्मोड़ा 0.00 636.85
बागेश्वर 1.45 496.23 चमोली 1.38 840.75
चंपावत 1.09 883.59
देहरादून 23.45 3545.10 हरिद्वार 29.98 8269.59
नैनीताल 19.65 5702.97
पौड़ी 7.99 324.32
पिथौरागढ़ 0.82 427.55
रुद्रप्रयाग 0.00 338.77 टिहरी 9.49 822.60
यूएसनगर 3.15 11137.71
उत्तरकाशी 0.00 870.16
कुल 98.48 34296.19
