ऋषिकेश- उत्तराखंड में नकली दवाइयां की फैक्ट्री का एसटीएफ ने किया भंडाफोड़

त्रिवेणी न्यूज 24
हरिद्वार _ उत्तराखंड में नकली दवाइयां की फैक्ट्री का एसटीएफ ने भंडाफोड़ किया है। थाना गंगनहर क्षेत्र हरिद्वार में उत्तराखंड एसटीएफ और ड्रग कंट्रोलर टीम ने एक साथ एक बंद पड़ी
फैक्ट्री पर छापा मारकर भारी मात्रा में बनाई जा रही विभिन्न कंपनियों की नकली दवाइयां को जब्त किया है। एसटीएफ द्वारा बताया गया है कि विगत लम्बे समय से बिना लाइसेंस बंद फार्मा फैक्ट्री में फैक्ट्री मालिक के द्वारा मजदूरों से जीवन रक्षक दवाइयां बनबाई जा रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर संयुक्त टीम ने कार्रवाई की फैक्ट्री मालिक के खिलाफ ड्रग विभाग द्वारा विगत 5 वर्ष पूर्व भी दवाइयों में मिलावट करने का मुकदमा दर्ज कराया था। मौके पर एसटीएफ एवम ड्रग विभाग की संयुक्त कार्यवाही जारी।

%d bloggers like this:
Breaking News