ऋषिकेश – देहरादून में अब रोबोट करेगा सीवर मैनहोल की सफाई

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून _ देहरादून स्मार्ट सिटी ने देहरादून शहर की सीवर मैनहोल की सफाई के लिए उत्तराखण्ड जल संस्थान को सीवर रोबोटिक मशीन उपलब्ध करवाई है। इस मशीन से सीवर मैनहोल की सफाई मानव रहित सुरक्षित तरीके से की जा सकेगी।
आज राजपुर रोड के दिलाराम चैक पर बैंडिकूट रोबोटिक मशीन का ट्रायल किया गया, जिसमें देहरादून स्मार्ट सिटी एजीएम वाटर वर्क्स केपी चमोला, उत्तराखण्ड जल संस्थान के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर आशीष भट्ट, एई राघवेन्द्र डोबॉल व हिमांशु नौटियाल तथा जैन रोबोटिक्स कंपनी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
इस रोबोटिक मशीन की कुल लागत रुपये 36.66 लाख है। इस प्रकार की रोबोटिक मशीन मैनहोल की सफाई करने के लिए पहली बार उत्तराखंड में प्रयोग की जा रही है। इसके प्रयोग से सीवर नेटवर्क के मैनहोल्स की सफाई हेतु मानव रहित सफाई आसानी से की जा सकती है।
देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड की सीईओ सोनिका ने कहा कि इस रोबोटिक मशीन से सफाई करने पर किसी मानव की आवश्यकता नहीं पड़ेगी और सफाई व्यवस्था सरल हो पाएगी। इसके अतिरिक्त देहरादून स्मार्ट सिटी द्वारा देहरादून नगर निगम क्षेत्र में सफाई हेतु पहले भी विभागों को कई अन्य प्रकार की मशीन उपलब्ध करवाई जा चुकी है जिससे सफाई व्यवस्था बहतर हो गई है।

%d bloggers like this:
Breaking News