ऋषिकेश- आसका व प्रवेग कंपनी के प्रबंधक/ प्रतिनिधि व चालक अश्वनी बीजो के विरुद्ध अभियोग दर्ज

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ चीला रेंज में नएं वाहन के ट्रायल के दौरान वन विभाग की गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है। जिसमें 10 व्यक्ति सवार थे। 04 व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गयी 05 व्यक्ति घायल और 01 व्यक्ति लापता है। उक्त दुर्घटना में आलोकी (वार्डन राजा जी नेशनल पार्क चीला) लापता है। जिनकी तलाश हेतु जल पुलिस गोताखोर एसडीआरएफ तथा स्थानीय पुलिस द्वारा सर्च अभियान चलाया जा रहा है। घटना के संबंध मैं 09 जनवरी को वादी राजेश चंद्र जोशी वन क्षेत्राधिकारी गौहरी रेंज राजाजी टाईगर रिजर्व देहरादून की लिखित तहरीर पर थाना लक्ष्मण झूला पर आसका व प्रवेग कंपनी के प्रबंधक/ प्रतिनिधि तथा चालक अश्वनी बीजो के विरुद्ध अभियोग दर्ज किया गया है। लापता आलोकी (वार्डन राजा जी नेशनल पार्क चीला) की तलाश हेतु सर्च अभियान जारी है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News