ऋषिकेश- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने घर-घर जाकर अक्षत देकर प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए लोगों को दिया निमंत्रण
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ स्वर्ग आश्रम मंडल के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं भाजपा के कार्यकर्ताओं ने श्रद्धालुओं के घर-घर जाकर पूजित अक्षत देकर रामलला प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए लोगों को निमंत्रण दिया। लोगों को घरों में दिए जलाने के लिए प्रेरित किया। वार्ड नंबर 1 स्वर्ग आश्रम नगर पंचायत जोक में माता बहनों के साथ गली मोहल्ले में जाकर अक्षत वितरण किया। स्वयंसेवक अश्विनी गुप्ता ने बताया कि श्रद्धालु बहुत ही आदर के साथ अक्षत को पात्र में ले रहे हैं और अपने पूजा के स्थान में रख रहे हैं सभी से यह आवाहन किया और बताया कि हम सभी सौभाग्यशाली हैं कि हमारे सामने भगवान श्री राम का मंदिर बनने जा रहा है 500 वर्षों की कठिन तपस्या के बाद हमारा सपना पूर्ण होने जा रहा है 22 जनवरी का दिन बेहद ऐतिहासिक है प्रभु श्री राम अयोध्या में विराजमान होंगे सभी इस दिन को दीपावली के रूप में मनाए अब हम सनातनियों की वर्ष में दो दिवाली बनेगी यह अभियान अभी 15 जनवरी तक चलेगा हर घर तक पूजित अक्षत पहुंच जाएंगे इस दौरान भारत ज्ञान अग्रवाल रेवानंद शास्त्री अरविंद नेगी अश्वनी गुप्ता विनीता नौटियाल राधा जैन शकुंतला राजपूत शकुंतला तड़ियल पूजा आर्या राजेंद्र नेगी राजकुमार सोनकर त्रिवेंद्र नेगी आदि मौजूद थे।
