ऋषिकेश- एन एस एस शिविर के दूसरे दिन स्वयंसेवियों ने किया योग का अभ्यास

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ हरिचंद गुप्ता आदर्श कन्या इंटर कॉलेज के एन एस एस शिविर के द्वितीय दिवस पर छात्राओं की सुबह का आरंभ योगाभ्यास के साथ हुआ। दीप्ति डंग ने छात्राओं को योगाभ्यास के साथ-साथ उससे होने वाले फायदे के बारे में जानकारी दी ।छात्राओं द्वारा 11:00 बजे नशा मुक्ति पर रैली भी निकल गई। रैली बालिका इंटर कॉलेज देहरादून रोड से रेलवे रोड तक तथा रेलवे रोड से देहरादून की ओर रही।
बौद्धिक सत्र में आज भारत मंदिर इंटर कॉलेज के हिंदी प्रवक्ता सुनील थपलियाल ने छात्रों को आधुनिक तकनीकी में दूरभाष का उपयोग व अनुउपयोग के विषय में जानकारी प्रदान की। जिससे समस्त छात्राएं लाभान्वित हुई। छात्राओं के द्वारा नशा मुक्ति पर एक छोटा सा नाटक भी प्रस्तुत किया गया।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News