ऋषिकेश- 132 ग्राम अवैध चरस की तस्करी करते एक अभियुक्त गिरफ्तार

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – उत्तराखंड सरकार के ड्रग्स फ्री देवभूमि के अंतर्गत जनपद को नशा मुक्त करने व नशा तस्करों के विरुद्ध देहरादून पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने के तहत ऋषिकेश पुलिस के द्वारा वीरभद्र स्टेशन वाली गली बायपास रोड के पास से एक स्कोडा कार को रोक कर चेक किया गया तो चालक के कब्जे से कुल 132 ग्राम अवैध चरस बरामद हुआ। अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
नाम पता अभियुक्त-
1-राजवीर सिंह पुत्र दिनेश सिंह निवासी ग्राम भैंत पोस्ट न्यूसारी टुंडा उत्तरकाशी।
पूछताछ विवरण – पूछताछ करने पर अभियुक्त के द्वारा बताया गया मैं होटल लाइन में बेंगलुरु में काम करता था, कुछ महीनो से घर पर ही था, मुझे बाहर होटल लाइन में जाना था, जिस लिए पैसा इकट्ठा करने के लिए मैं इस काम में पड़ गया, मैं उत्तरकाशी से थोड़ी-थोड़ी मात्रा में जंगलों से यह माल इकट्ठा कर लाया था, कॉलेज के लड़कों व लेबर करने वालो को थोड़ा-थोड़ा करके बेचता, आज माल बेचने ही स्टेशन के पास आया था।
पुलिस टीम में _
1-उप निरीक्षक ज्योति प्रसाद उनियाल, चौकी प्रभारी आईडीपीएल, कांस्टेबल दिनेश मेहर, कांस्टेबल विकास, कांस्टेबल कुलदीप, कांस्टेबल अभिषेक

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News