ऋषिकेश- पूर्व विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन पर पार्टी ने बड़ा एक्शन लेते हुए भेजा कारण बताओं नोटिस

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून _ बीजेपी ने एक बार फिर से खानपुर से पूर्व भाजपा विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। बता दे कि बीते दिनों मसूरी पहुंचे खानपुर से पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के खिलाफ बयान बाजी की थी और उनके हार का कारण मदन कौशिक को बताया था। साथ ही पूर्व कैबिनेट मंत्री यतीश्वरानंद की हार का कारण भी मदन कौशिक को ही बताया। जिसको पार्टी ने अनुशासनहीनता मानते हुए उन्हें कारण बताओ नोटिस भेजा है। और 7 दिन के अंदर नोटिस का जवाब देने को कहा है। वही खबर यह है कि कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन पर एक बार फिर से पार्टी बड़ी कार्रवाई कर सकती है। बता दे कि इससे पहले भी भाजपा खानपुर से पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन पर बयान बाजी को लेकर और वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन ले चुकी है। उन्हें 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित भी किया गया था। लेकिन फिर भी वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं और अब हो सकता है कि पार्टी उनपर बड़ा एक्शन ले।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News