ऋषिकेश- सीएम धामी ने उत्तरकाशी में की करीब 291 करोड़ रुपए की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण

त्रिवेणी न्यूज 24
उत्तरकाशी _ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी में रोड शो कर ‘दीदी भुली महोत्सव’ में हिस्सा लिया। साथ ही उत्तरकाशी जिले के लिए 57.38 करोड़ रुपए की 24 योजनाओं का शिलान्यास और 45.37 करोड़ रुपए की 38 योजनाओं का उद्घाटन किया। सीएम धामी ने कहा कि यह योजनाएं उत्तरकाशी जिले के विकास में एक मील का पत्थर साबित होंगी। वहीं सीएम धामी ने रामलीला मैदान में बद्री गाय की पूजा अर्चना कर ‘विकसित भारत विकसित ग्राम’ प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया। प्रदर्शनी स्टॉलों का निरीक्षण करने के साथ ही विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद भी किया। साथ ही उन्होंने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को अनुदान और सहायता राशि के चेक भी वितरित किए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तरकाशी की पुण्य भूमि को जहां भगवान विश्वनाथ का आशीर्वाद प्राप्त है। तो वहीं इस महान भूमि में गंगोत्री और यमुनोत्री जैसे पवित्र धाम मौजूद हैं। जिससे उत्तरकाशी जिले का आध्यात्मिक महत्व है. उत्तरकाशी की मातृशक्ति स्वरोजगार के क्षेत्र में बेहतरीन काम कर रही हैं. थत्यूड़ जैसा ग्रोथ सेंटर महिला सशक्तिकरण का आदर्श उदाहरण हैं। इस सेंटर से जुड़कर क्षेत्र की कई महिलाएं आर्थिक रूप से स्वावलंबी बन चुकी हैं।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News