ऋषिकेश- मरणोपरांत भी जिंदा रहेगी दर्शन लाल की आंखें

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ लायंस क्लब ऋषिकेश देवभूमि के अध्यक्ष लायन आशू पाहवा ने बताया कि जीवनी मार्ग निवासी 75 वर्षीय दर्शन लाल सपरा का निधन हो गया। जिनके निधन पर परिवार के निकटतम व क्लब के वरिष्ठ सदस्य लायन राजेश अरोड़ा ने उनके पुत्र ललित व दीपक से सहमति प्राप्त कर नेत्रदान कार्यकर्ता गोपाल नारंग को सूचित किया। जिनने आग्रह पर एम्स हॉस्पिटल की नेत्रदान की रेस्क्यू टीम ने उनके निवास पर पहुंच कर दोनों कॉर्निया सुरक्षित प्राप्त कर लिए। नेत्रदान के इस पुनीत कार्य पर रामशरण चावला के साथ-साथ पंजाबी महासभा के अध्यक्ष केवल कृष्ण लाम्बा , प्रदीप कोहली , अनिल कक्कड़ , चंद्र प्रकाश अरोड़ा, मनमोहन भोला सुरेन्द्र कथूरिया, धीरेंद्र अग्रवाल ने परिवार को साधुवाद किया।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News