ऋषिकेश- तीन राज्यों में पाए गए कोविड सब-वैरिएंट JN.1 के 21 मामले

त्रिवेणी न्यूज 24
नई दिल्ली _ कोविड-19 का सब-वैरिएंट JN.1 वैश्विक स्तर पर तेजी से फैल रहा है। भारत के तीन राज्यों में इस सब वैरिएंट के 21 नए मामले सामने आए हैं। उधर, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को सतर्कता बरतने को कहा है।
देशभर में कोरोना के सब-वैरिएंट JN.1 के 21 मामले सामने आए हैं। इनमें से 19 की गोवा में पहचान की गई है, जबकि एक-एक की केरल और महाराष्ट्र में की हैं। इंडियन SARS-CoV-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम (इनसाकॉग) के आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सब-वैरिएंट JN.1 का पता लगने के बीच राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को सतर्कता बरतने को कहा है। स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने देशभर में स्वास्थ्य सुविधाओं की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कोरोनो वायरस के उभरते सब-वैरिएंट को लेकर सतर्क रहने पर जोर दिया।
एक दिन में सामने आए 614 मामले _
स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 614 नए मामले सामने आए हैं। यह 21 मई के बाद से सबसे अधिक है। वहीं, सक्रिय मामले बढ़कर 2,311 हो गए हैं।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News