ऋषिकेश- प्रदेश भर में गरजे राज्य आंदोलनकारी, कई जगह किया धरना-प्रदर्शन

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून _ उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच के आह्वान पर प्रदेशभर में कई जगह जिला और तहसील मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन किया गया। इसमें राज्य आंदोलनकारियों के विभिन्न संगठनों ने भागीदारी की। इस दौरान मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर राज्य आंदोलनकारियों और उनके आश्रितों के लिए 10 फीसद आरक्षण का विधेयक पारित कराने के लिए शीघ्र विधानसभा का सत्र आहूत करने और आंदोलनकारियों के चिह्नीकरण की रूकी हुई प्रक्रिया शुरू कराने की मांग की गई।
मंच के आह्वान पर काफी संख्या में राज्य आंदोलनकारी पूर्वाह्न गांधी रोड स्थित दीनदयाल पार्क में एकत्र हुए और धरना दिया। आंदोलनकारियों ने बीते 2 अक्तूबर को मुजफ्फरनगर के रामपुर तिराहा पर मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप चिह्नित आंदोलनकारियों को एक सामान पेंशन का शासनादेश शीघ्र जारी करने की भी मांग की गई। धरना-प्रदर्शन की अध्यक्षता करते हुए आंदोलनकारी मंच के प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी ने कहा कि सरकार ने इतना समय बीतने और प्रवर समिति की रिपोर्ट के बाद भी अब तक क्षैतिज आरक्षण संबंधी विधेयक पारित कराने के लिए सत्र नहीं बुलाया है। वहीं, शासनादेश होने के बाद भी चिह्नीकरण की प्रक्रिया शुरू नहीं की जा रही है। इससे आंदोलनकारियों में आक्रोश व्याप्त है। मसूरी के वरिष्ठ आंदोलनकारी देवी गोदियाल ने कहा कि यदि राज्य आंदोलनकारियों के मामले में गंभीर है, तो अविलंब विधानसभा का सत्र बुलाने के साथ ही चिह्नीकरण की प्रक्रिया को शुरू कराए। धरना-प्रदर्शन के दौरान 24 दिसंबर को मूल निवास और भू-कानून के मुद्दे पर आयोजित हो रही रैली में मंच की ओर से सक्रिय भागीदारी की भी घोषणा की गई। धरना-प्रदर्शन के बाद तहसीलदार शादाब के माध्यम से मुख्यमंत्री को मांगों से संबंधित ज्ञापन प्रेषित किया गया। धरना-प्रदर्शन में मंच के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुकरेती, पूर्व पार्षद अशोक वर्मा, पूरण सिंह लिंगवाल, उर्मिला शर्मा, सत्या पोखरियाल, ऋषिकेश से आए डीएस गुसाईं व विक्रम भंडारी, मोहन खत्री, पूरण जुयाल, क्रांति कुकरेती, रुकम पोखरियाल, मुन्नी खंडूड़ी, सुलोचना भट्ट , बीर सिंह रावत, बलबीर सिंह नेगी, जयदीप सकलानी, विनोद असवाल, मोहित डिमरी, प्रदीप सकलानी, विशंभर दत्त बौंठियाल, देवेश्वरी रावत, संजय बलूनी, विजय बलूनी, सुरेश नेगी, प्रेम सिंह नेगी, मनोज नौटियाल, मनीष नेगी, राजेश पांथरी, धर्मानंद भट्ट, प्रभात डंडरियाल, आशीष नेगी, मंजूर अहमद बेग, राजेश शर्मा, इच्छा भंडारी, उपेंद्र प्रसाद, बिंदुु सेमवाल, लक्ष्मी रावत, सतेश्वरी देवी, चंद्र किरन राणा, कमला राणा, प्रांजल नौटियाल, राजंेद्र पंत, आमोद पैन्यूली, सरोजनी थपलियाल आदि शामिल रहे।

%d bloggers like this:
Breaking News