ऋषिकेश- मुख्यमंत्री ने नैनीताल जिले को दी 713 करोड़ की सौगात

त्रिवेणी न्यूज 24
नैनीताल _ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल जनपद को 713 करोड़ की योजनाओं की सौगात दी। उन्होंने यह घोषणा ईजा बैणी महोत्सव के दौरान की। महोत्सव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम में हजारों महिलाओं ने प्रतिभाग किया। सीएम ने समाज में बेहतर कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उन्हें ऐसा मौका पहली बार मिला, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं को सम्मानित करने का अवसर मिला। महोत्सव में सीएम ने 713 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसबीच वर्चुअल माध्यम से राज्य के अन्य जनपदों की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास भी किया गया। मीडिया से वार्ता में मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। जल्द ही कई और योजनाएं महिलाओं को सशक्तिकरण के लिए सरकार लेकर आएगी। इस दौरान प्रभारी मंत्री रेखा आर्य ने भी नंदा गौरा योजना की अंतिम तारीख को बढ़ाकर 20 दिसंबर करने की घोषणा की। कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक दलों द्वारा शहर के अलग-अलग स्थान पर रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया। मुख्यमंत्री का रोड शो के दौरान जगह-जगह स्वागत किया गया।

%d bloggers like this:
Breaking News