ऋषिकेश- ग्लोबल समिट को लेकर मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून _ मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को सभी तैयारियों को समय से पूरा करने के निर्देश दिए।
बृहस्पितवार को सचिवालय में आगामी 8-9 दिसम्बर को आयोजित हो रहे ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को लेकर आयोजित बैठक में मुख्य सचिव डॉ. संधु ने कहा कि समिट के दौरान आयोजित हो रहे प्रत्येक इवेंट की विस्तृत रूपरेखा के साथ ही शहर के यातायात और सुरक्षा से सम्बन्धित सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाएं। कहा कि यातायात के कारण देश-विदेश से आ रहे निवेशकों के साथ ही आमजन को परेशानी न हो इसका ध्यान रखा जाए। मुख्य सचिव ने कहा कि इन्वेस्टर्स समिट के दौरान निवेशकों को आसपास के दर्शनीय स्थलों का भ्रमण भी कराया जा सकता है। उन्होंने समिट से पहले शहर के सौन्दर्यीकरण कार्य को पूरा करने के साथ ही सड़कों की स्थिति दुरूस्त करने के भी निर्देश दिए।
इस अवसर पर एसीएस आनन्द बर्द्धन, सचिव आर. मीनाक्षी सुन्दरम, शैलेश बगोली, अरविन्द सिंह ह्यांकी, डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरूषोत्तम, डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, डॉ. वी. षणमुगम, विनोद कुमार सुमन, उपाध्यक्ष एमडीडीए बंशीधर तिवारी आदि मौजूद थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News