ऋषिकेश- ब्रह्मपुरी में धूमधाम से मनाया संत शिरोमणि दयाराम दास का 70 वां जन्मोत्सव
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ ब्रह्मपुरी में संत शिरोमणि दयाराम दास के 70 वे जन्मोत्सव को धूमधाम से मनाया गया। जिसमें दूर-दूर से पहुंचे भक्तों ने महाराज का फूल मालाओं से स्वागत किया। इसके साथ ही महाराज के जन्मदिवस पर भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। महाराज के जन्म उत्सव के अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें साधु संतों के साथ ही आम जनों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर हरिद्वार ऋषिकेश से पहुंचे साधु संतों ने महाराज को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।
