ऋषिकेश- देव उठानी एकादशी को धूमधाम से मनाया भगवान श्री खाटूश्याम का जन्मोत्सव

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ श्री श्याम मित्र मंडल द्वारा देव उठानी एकादशी को भगवान श्री खाटूश्याम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। जिसमें झबरेड़ा के मशहूर गायक चंदन मित्तल, ऋषिकेश के सुप्रसिद्ध विशाल गौर एवं बद्रीनाथ धाम से पंडित पवन गोदियाल ने बाबा का गुणगान किया। विशेष आग्रह पर ऋषिकेश के जानेमाने गायक धीरज चतरथ ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति में बाबा का भजन सुनाया। भजनों की धुन पर मस्त होकर सभी भक्तों ने झूमकर नाचकर श्याम बाबा को खूब रिझाया। राधा कृष्ण की झांकियों ने भी बहुत सुन्दर नृत्य किया। फूलों की होली भी आकर्षण का केंद्र बनी रही। समापन बाबा की महा आरती से हुआ अंत में सभी भक्तों में छप्पन भोग का प्रसाद वितरण भी किया गयाबाबा का अलौकिक श्रींगार जो उनकी अनुपम छवि को बहुत मनोहर बना रहा था। आकाश गोयल के निर्देशन में वैभव गर्ग, राहुल गुप्ता, मनोज शर्मा एवं मानव वाधवा द्वारा किया गया। इनके अतिरिक्त संस्था कार्यकारिणी हिमांशु कुमार, पवन गोयल, मानव पोरवाल, नमन चावला, सुंदर वाधवा, अरुण जाटव कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News