ऋषिकेश- घनसाली के पूर्व विधायक भीमलाल आर्य पर जानलेवा हमला

त्रिवेणी न्यूज 24
टिहरी _ पूर्व विधायक भीम लाल आर्य पर जानलेवा हमला हुआ है। मामले में विधायक ने अपने सहयोगियों के साथ घनसाली थाना पर सुरक्षा देने व कानूनी कार्यवाही करने के लिए तहरीर दी गई है। वहीं मामले में समाजिक कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। चमियाला घनसाली से अपने गांव रगड़ी मयार जाते समय पूर्व विधायक भीमलाल आर्य एवं सहयोगियों के साथ घेरका बैंड के समीप लंबगांव से आ रही एल्टो कार एवं बस में सवार बारातीयो के द्वारा मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया। वहीं थाना अध्यक्ष घनसाली ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर इस पर जांच बिठा दी गई है। साथ ही पहाड़ में इस तरह की घटना का होना निंदनीय है। घनसाली विधानसभा में सामाजिक कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्यक्त किया जा रहा है। पूर्व विधायक भीमलाल आर्य द्वारा बताया गया है कि अगर अपराधिक तत्वों के खिलाफ घनसाली थाना द्वारा तुरंत कार्रवाई नहीं की जाती है तो वहां कल से घनसाली थाने में धरना पर बैठ जाएंगे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News