ऋषिकेश- उपचार के दौरान पुलिस कार्यालय में तैनात उ.नि. विपिन जोशी का निधन

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून – पुलिस कार्यालय देहरादून में नियुक्त उ. नि. विपिन जोशी का चंडीगढ़ के एक अस्पताल में उपचार के दौरान आकस्मिक निधन हो गया। दिवंगत विपिन जोशी के आकस्मिक निधन पर एसएसपी अजय सिंह ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर दुख की इस घड़ी में शोक संतृप्त परिवार को धैर्य और शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से कामना की। बताते कि दिवंगत विपिन जोशी अपने सौम्य, शालीन व्यवहार के लिए पहचाने जाते थे वर्ष 2015 में उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस के पद पर पदोन्नत हुए थे। वह मूल रूप से ग्राम मजियाडा, पो. कर्णप्रयाग ज़िला चमोली के रहने वाले थे। दिवंगत विपिन जोशी के पार्थिव शरीर को बालावाला स्थित उनके आवास में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम सलामी दी गई।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News