ऋषिकेश- भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया नव नियुक्त अध्यक्ष प्रेम दत्त सेमवाल का स्वागत
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ भारतीय जनता पार्टी मुनिकीरेती के नवनियुक्त अध्यक्ष प्रेम दत्त सेमवाल का ढालवाला में भाजपा मुनिकीरेती मंडल द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसने कार्यकर्ताओं द्वारा नवनियुक्त अध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। स्वागत सम्मान समारोह के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष इंदिरा आर्य ने नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष को बधाई देते हुए कहा कि नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे तथा सभी को साथ लेकर चलेंगे ।
स्वागत कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष रोशन रतूड़ी , विनोद कुकरेती, नलिन भट्ट, नत्थी लाल नौटियाल , पूर्व मंडल अध्यक्ष दिनेश भट्ट, सांसद प्रतिनिधि दिनेश कोटियाल, बिना जोशी, चंद्रवीर पोखरियाल, धूमन धलवाल, सच्चिदानंद पैन्यूली , सुभाष चौहान, विश्वेश्वर उनियाल, आरती चौहान, मीणा मदवाण, सीमा बिजलवान, राजेश वर्मा , पप्पू गुसाई, वैभव थपलियाल, मंजू विजयवान, शशि कंडारी, वंदना धलवाल, किरण चौहान, सरोज कुकरेती, रोशनी राणा, राजकुमारी ज़ख्मोला, मुकुल ध्यानी आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।।कार्यक्रम का संचालन भगवती प्रसाद कला व राजेंद्र धलवाल ने किया ।
