ऋषिकेश- दो बसों के बीच ज़बरदस्त भिड़ंत से 22 यात्री घायल, सभी अस्पताल में

त्रिवेणी न्यूज 24
पौड़ी _ सुबह 9.15 बजे थाना सतपुली पर जिला पुलिस कंट्रोल पौड़ी से सूचना प्राप्त हुयी कि एकेश्वर रोड़ में दो बसों की आमने सामने की टक्कर हो गई। जिसमें कुछ यात्री घायल है। उक्त सूचना पर थानाध्यक्ष दीपक तिवाड़ी मय पुलिस टीम, SDRF व राहत एवं बचाव उपकरणों के साथ तत्काल मौके पर पहुँचे। घटना स्थल पर बस जो कोटद्वार से चौबट्टाखाल जा रही थी वहीं दूसरी चौबट्टाखाल से कोटद्वार आ रही थी। जिनकी एकेश्वर के पास एक मोड पर आमने सामने की टक्कर हुई है। पुलिस टीम व SDRF टीम द्वारा काफी मशक्कत से घायलों का तत्काल रेस्क्यू किया गया। दुर्घटना में कुल 22 लोग घायल हुए हैं। कुछ घायलों को मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया शेष घायलों को उपचार हेतु पुलिस_टीम द्वारा 108 की मदद से हंस फाउंडेशन अस्पताल सतपुली भिजवाया गया है। बसों की टक्कर से मुख्य मार्ग अवरूद्ध हो गया था जिसे पुलिस टीम द्वारा सुचारु रूप से वाहनों की आवाजाही हेतु खोल दिया गया है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News