ऋषिकेश- केदारनाथ धाम के कपाट बंद करने की प्रक्रिया शुरू, भैरवनाथ की अंतिम पूजा आज, सायंकाल आरती बंद

त्रिवेणी न्यूज 24
रुद्रप्रयाग _ दोपहर एक बजे मंदिर के मुख्य पुजारी शिव लिंगए धर्माचार्य] वेदपाठी] अधिकारी. कर्मचारी व भैरवनाथ के तीर्थ पुरोहित ने भैरव शिला पहुंचकर बाबा केदार के क्षेत्रपाल भगवान भुकुंड भैरवनाथ की अंतिम पूजा की। भगवान आशुतोष के द्वादश ज्योतिर्लिंगों में एक केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद करने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। शनिवार को दोपहर बाबा केदार के क्षेत्रपाल भगवान भुकुंड भैरवनाथ की अंतिम पूजा की इसके साथ ही केदारनाथ मंदिर में बाबा केदार की सांयकालीन आरती भी बंद हो गई। भैयादूज पर्व पर श्रीकेदारनाथ मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद किए जाएंगे। समुद्रतल 11750 फीट की ऊंचाई पर स्थित केदारनाथ धाम के रक्षक व क्षेत्रपाल के रूप में पूजनीय भकुंड भैरवनाथ की शनिवार दोपहर एक बजे से विशेष.पूजा.अर्चना शुरू की। इस दौरान देश की सुख.संपन्नता के लिए यज्ञ.हवन किया गया। इसके बाद दोपहर तीन बजे भगवान भुकुंड भैरव की इस साल की अंतिम पूजा की। इसके बाद शीतकाल के लिए पूजन बंद हो गया।

%d bloggers like this:
Breaking News