ऋषिकेश- रिलायंस ज्वैलर्स की लूट में गैंग का पर्दाफाश होना तय लेकिन वक्त लग सकता – एसएसपी

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून _ रिलायंस ज्वैलर्स की लूट में जो बाइक डकैत छोड़कर भागे हैं वह बाइक गुडगांव से चोरी की गई थी। सहसपुर में चैक पोस्ट पर चैकिंग के चलते बदमाश कार भी छोडकर भागे हैं। कार से पुलिस को तीन राज्यो की अलग नम्बर प्लेट बरामद हुई है।
उल्लेेखनीय है कि राजपुर रोड स्थित रिलायंस ज्वैलर्स की घटना की सूचना के उपरांत चैकिंग होने पर सहसपुर एरिया में लुटेरे बाइक छोड़कर भाग गए है। जिसके बाद पुलिस के बदमाशों के पब्लिक ट्रांसपोर्ट से जाने की बात प्रकाश में आई है। साथ ही पुलिस की चेकपोस्ट पर मौजूदगी देखकर बदमाश कार भी छोड़ कर भाग गए। जब इस कार की पुलिस ने तलाशी ली तो गाड़ी के अंदर से विभिन्न राज्यों की तीन नंबर प्लेट भी बरामद हुई है। जानकारी करने पर बदमाशों की छोड़ी गई दोनो बाइक गुड़गांव से चोरी होना पाया गया जो दो माह पूर्व हुई थी। पुलिस का कहना है कि कार भी चोरी की प्रतीत हो रही क्योंकि उसका इंजन और चेसिस नंबर घिस दिया गया जिससे पता न चल सके। एसएसपी अजय सिंह ने कहा कि अब तक के साक्ष्यों से पता चला है कि पूरी घटना की प्लानिंग महीनों पहले की गई है, जिस प्रकार चोरी के वाहनों का अरेंजमेंट दो माह पूर्व किया गया है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि अभी तक रिलायंस स्टोर की पूर्व की आधा दर्जन घटनाओं से एक गैंग प्रकाश में आया है। जो महीनो पहले प्लानिंग करता है फिर घटना को अंजाम देता है। एसएसपी अजय सिंह का कहना है कि विभिन्न टीम को अलग अलग टास्क दिया गया है, गैंग का पर्दाफाश होना तय लेकिन वक्त लग सकता है।

%d bloggers like this:
Breaking News