ऋषिकेश- डॉ राजेंद्र नेगी को मिली नमामि नर्मदा संघ में प्रदेश उपाध्यक्ष ओर प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. राजे सिंह नेगी को दिल्ली की एक स्वयंसेवी संस्था नमामि नर्मदा संघ में उत्तराखंड प्रदेश उपाध्यक्ष ओर प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी मिली है। डॉ. नेगी ने अन्य सामाजिक संस्थाओं के कार्यों के साथ इस नए दायित्व को भी निभाने का संकल्प जताया है। डॉ. नेगी ने बताया कि उन्हें नमामि नर्मदा संघ में प्रदेश उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेवारी मिली है। एनएनएस की केन्द्रीय वर्किंग कमेटी ने उनके सामाजिक सरोंकारों के मद्देनजर यह दायित्व उन्हें सौंपा है। नमामि नर्मदा संघ के संस्थापक पंडित हरीश उनियाल ने बताया कि संस्था को डॉ. नेगी के अनुभवों का लाभ मिलेगा। बताया कि संघ द्वारा सोमवार 30 अक्टूबर को कैलाश गेट मुनिकीरेती में स्वच्छता अभियान के तहत गंगा में चुन्नी चढ़ाने व भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में देश व प्रदेश के धर्मगुरु के अलावा राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र के प्रतिनिधि शामिल होंगे।
