ऋषिकेश- दो नवंबर को होगा शिवानंद चैरिटेबल हॉस्पिटल में निशुल्क मोतियाबिंद उपचार शिविर
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ द डिवाइन लाइफ सोसायटी द्वारा एक निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन शिवानंद चैरिटेबल हॉस्पिटल में किया जा रहा है । जानकारी देते हुए शिवानंद हॉस्पिटल वीर नगर गुजरात के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सीएल वर्मा ने बताया की गत 43 वर्षों की भांति इस वर्ष भी स्वामी याज्ञवल्क्यानंद एवं स्वर्गीय कन्नू भाई शुक्ला की स्मृति में 2 नवंबर बृहस्पतिवार को केवल मोतियाबिंद के रोगी चयनित कर ऑपरेशन लेंस लगाकर किए जाएंगे । उक्त कैंप में रोगी के सहयोगी का भोजन ,चश्मा व आवश्यक सभी दवाइयां निशुल्क दी जाएगी। उक्त कैंप में शिवानंद मिशन वीर नगर गुजरात एवं जिला अंधत्व प्रदेश नियंत्रण कमेटी टिहरी गढ़वाल का भी सराहनीय सहयोग रहेगा। स्नेहलता कनूभाई शुक्ला, धवल कनुभाई शुक्ला, एवं यशवंतराय दिलसुख शंकर भट्ट तथा स्वर्गीय रश्मिबेन के परिजनों ने अपील की है कि कैंप का अधिक से अधिक व्यक्ति लाभ उठाकर अंधत्व को दूर करने में सहयोग करें।
