ऋषिकेश- बिल लाओ-इनाम पाओ योजना के तहत शहरी विकास मंत्री ने निकाले लकी ड्राॅ

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून _ मार्केट में खरीदारी करने के बाद जीएसटी बिल लेने वाले 6,000 लोगों पर इनामों की बरसात हुई। शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने बिल लाओ-इनाम पाओ योजना के तहत जून, जुलाई, अगस्त व सितंबर के भाग्यशाली विजेताओं का लकी ड्राॅ निकाला। विजेताओं को मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच व इयरबड्स की सौगात मिली। मंत्री ने बताया, योजना के शुरू से अब तक कुल 47,408 ग्राहकों ने 90.07 करोड़ रुपये की राशि के 2,35,999 बिल बिलिप एप पर अपलोड किए हैं। ये आंकड़े बताते हैं कि योजना को लेकर जनता में असीम उत्साह है।
11 मासिक लकी ड्रॉ आयोजित किए जा चुके _
योजना के तहत सर्वाधिक बिल अपलोड करने वाले टिहरी निवासी रवींद्र सिंह की तारीफ करते हुए कहा, इस तरह के प्रयासों से अन्य उपभोक्ताओं को भी प्रोत्साहन मिलेगा। कहा योजना के तहत अब तक 11 मासिक लकी ड्रॉ आयोजित किए जा चुके हैं। लकी ड्रॉ के विजेता इन पुरस्कारों को अपने निकट के राज्य कर विभाग के जीएसटी कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं। मंत्री ने बताया, एक सितंबर 2022 से 31 मार्च 2023 तक लागू इस योजना को नवंबर माह तक विस्तारित किया गया है।
वित्त मंत्री ने बताया राज्य सरकार ने पूर्व में एक सितंबर 2022 से 31 मार्च 2023 तक लागू बिल लाओ-इनाम पाओ योजना को 30 नवंबर विस्तारित किया है। 30 नवंबर तक बीलिप एप पर बिल अपलोड करने वाले ग्राहकों को मासिक पुरस्कारों के अंतर्गत 1500 पुरस्कार दिए जाएंगे। 30 नवंबर के बाद पूरी योजना के लिए मेगा ड्राॅ भी होगा।

%d bloggers like this:
Breaking News