ऋषिकेश- द्वारका देवी के निधन के बाद परिजनों ने कराया उनके नेत्रदान

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ पुर्व पालिका अध्यक्ष दीप शर्मा की 94 वर्षीय माता द्वारका देवी का सोमवार प्रातः निधन हो गया था। निधन का समाचार सुनकर दुःख प्रकट करने गए दृष्टिदुत जितेन्द्र आनंद ने दीप शर्मा से स्वीकृति लेकर नेत्र दान कार्यकर्ता गोपाल नारंग को सूचित किया। नारंग एम्स हॉस्पिटल की नेत्रदान टीम के साथ उनके निवास पर पहुंचे तब उक्त वाक्य पार्थिव शरीर के पास बैठे दीप शर्मा ने कहें तो सबकी आंखों में आंसु आ गए। निवास पर दुःख व्यक्त करने वालों के मन में यह भाव था कि परिजन के जाने के बाद खोने वाले व्यक्ति को हम दुबारा नहीं पा सकते, उनकी यादों को किसी तरह जीवित रख सकते हैं, उसमें नेत्र दान सबसे बेहतर अवसर है। निवास पर पहुंची टीम ने दोनों कार्निया सुरक्षित प्राप्त कर लिए। नेत्र दान महादान हरिद्वार ऋषिकेश प्रमुख रामशरण चावला के अनुसार मिशन का 293 वां सफल प्रयास है जो अविरल चलता रहेगा।

%d bloggers like this:
Breaking News