ऋषिकेश- 24 घंटे में चोरी हुआ वाहन बरामद, चोरी करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ थाना मुनिकीरेती पर वादी सजी तकेनाटील पुत्र कुटपन निवासी वार्ड न0 11, ढालवाला, के द्वारा एक लिखित तहरीर देकर बताया कि उनकी मोटर साइकिल सुपर स्प्लेंडर हीरो होंडा UK07Y6848 दिनांक 23.09.2023 को रात्रि में ढालवाला से अज्ञात द्वारा चोरी कर ली गई।। लिखित तहरीर के आधार पर थाना मुनि की रेती पर अभियोग पंजीकृत किया गया। उक्त चोरी गए वाहन की बरामदगी हेतु थाना प्रभारी मुनि की रेती द्वारा थाना स्तर पर टीमों का गठन किया गया। वाहन की बरामदगी एवं अज्ञात चोरों की गिरफ्तारी हेतु प्रयासरत टीम के द्वारा सीसीटीवी फुटेज की सहायता के माध्यम से 24.09.2023 को 02 अभियुक्तों को चोरी की गई मो0सा0 के गंगा वाटिका तिराहा ढालवाला के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त गणों को समय से रिमांड हेतु न्यायालय भेजा जा रहा है।
नाम पता अभियुक्त _
1-राहुल शर्मा पुत्र स्व0 रमेश चंद्र निवासी चौक बाजार, मेन मार्केट, थाना कोतवाली नजीबाबाद, बिजनौर, उ0प्र0 (उम्र 38 वर्ष)
2- दिव्यांशु शर्मा पुत्र त्रिभुवन शर्मा निवासी नूरपुर रोड, जैंता, थाना धामपुर, बिजनौर( उम्र 20 वर्ष)। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक रितेश साह, व0उ0नि0 श्री योगेश पांडेय, उ0नि0 श्री आशीष शर्मा, चौकी प्रभारी ढालवाला, हे0का0 अवधनारायण, हो0गा0 दयाराम जोशी शामिल थे।

%d bloggers like this:
Breaking News